फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: यूट्यूब पर वीडियो देखकर दो नाबालिग छात्राएं भागकर पहुंची बागेश्वर धाम, 24 घंटे में पुलिस ने किया बरामद

Tue, 30 Jul 2024 09:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

MP News: जिले के गांव मलपीथा से लापता हुई दो नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने बागेश्वर धाम से बरामद किया है। दोनों नाबालिग यूट्यूब पर वीडियो देखकर धीरेंद्र शास्त्री से प्रभावित हुई थीं। 

विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक रोहित के प्रवक्ता रहमान खान ने मंगलवार की शाम जानकारी देते हुए बताया कि टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना मोहनगढ़ के अंतर्गत आने वाले मालपीथा गांव से सोमवार को दो छात्राएं लापता हो गई थी जो स्कूल का कहकर घर से निकली थी। जब स्कूल बंद के समय के बाद घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने इसकी सूचना मोहनगढ़ पुलिस थाने में दी। इसके बाद मोहनगढ़ पुलिस थाना प्रभारी ने टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साइबर सेल की मदद ली और साइबर सेल की मदद से पुलिस को पता चला कि दोनों छात्राएं टीकमगढ़ से लगे हुए जनपद छतरपुर की बागेश्वर धाम में है। 

विज्ञापन



यूट्यूब पर वीडियो देखकर हुई प्रभावित
बरामद दोनों नाबालिग छात्राओं ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से यूट्यूब और फेसबुक पर बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चमत्कारों की वीडियो देखती थी। उन्होंने सोचा था कि वह बागेश्वर धाम पहुंचकर उनकी जिंदगी बदल सकती है, इसलिए वह स्कूल का कहकर के सीधे बस से टीकमगढ़ पहुंची और ट्रेन पकड़कर के बागेश्वर धाम पहुंच गई। इसकी सूचना उन्होंने अपने परिजनों को इसकी सूचना नहीं दी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें