मध्यप्रदेश में मानसून में तीन महीने तक बंद रहने के बाद शुक्रवार को छह बाघ अभयारण्य पर्यटकों के लिए फिर से खुल गए। वन अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि प्रसिद्ध कान्हा राष्ट्रीय उद्यान सहित छह बाघ अभयारण्य के मुख्य क्षेत्र को शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे से आगंतुकों के लिए खोल दिया गया। उन्होंने बताया, ‘बाघ अभयारण्यों के मुख्य क्षेत्रों को मानसून के दौरान बंद कर दिया जाता है क्योंकि यह बाघों का प्रजनन का मौसम होता है।’
ऑनलाइन बुकिंग के लिए www.mponline.gov.in पोर्टल पर जा कर 'राष्ट्रीय उद्यान' सिंबॉल पर क्लिक करें । यहां स्लॉट खाली होने पर बुकिंग कर सकते हैं। इसमें दिन के हिसाब से बुकिंग कराई जा सकती है।
पहले हफ्ते में (21 सितंबर से) अक्तूबर के लिए बुकिंग की जा रही है।
दूसरे हफ्ते (28 सितंबर से) नवंबर के लिए बुकिंग हो रही है।
तीसरे हफ्ते (5 अक्टूबर से) दिसंबर के लिए बुकिंग होगी।
चौथे हफ्ते (12 अक्टूबर से) आगामी 120 दिन के लिए बुकिंग की जा सकेगी।