फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, डीएफओ बोले- आपस में हुई लड़ाई से गई जान

Fri, 09 Feb 2024 03:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

डीएफओ एम एस डाबर ने आशंका जताई है कि दो बाघों की आपसी झड़प में एक बाघ की मौत हुई है। बाघ के शव का परीक्षण कराकर दाह संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
जंगल में पड़ा बाघ का शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में दो दिन पहले चमेटी क्षेत्र के किसानों ने खेतों में बाघ के पगमार्क दिखाई देने पर वन विभाग को सूचना दी थी। वहीं, अब वन विकास निगम लाड़कुई को पीपला के जंगलों में मृत बाघ का शव मिलने की सूचना मिली। 

विज्ञापन


बाघ की मौत की सूचना पर वन अमले की टीम मौके पर पहुंची और वन बिहार भोपाल से डॉक्टरों की टीम बुलाकर बाघ के शव का परीक्षण कराया गया और फिर उसका दाह संस्कार कर दिया गया है। हालांकि, बाघ की मौत का सही कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।  

डीएफओ एम एस डाबर ने आशंका जताई है कि दो बाघों की आपसी झड़प में एक बाघ की मौत हुई है। उल्लेखनीय हैं कि दो दिन पहले चमेटी निवासी किसान संतोष पंवार के खेत में बाघ के पगमार्क दिखाई दिए थे। जिसकी किसान ने वन अमले को दी थी। सूचना के बाद वन अमले ने जंगलों में बाघ की सर्चिंग शुरू की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। 
विज्ञापन


गुरुवार को ग्रामीणों ने वन अमले को  सूचना दी गई कि लाड़कुई परिक्षेत्र के पीपला वन क्षेत्र क्रमांक 240 में एक मृत बाघ का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची टीम ने पोस्टमार्टम के बाद बाघ का अंतिम संस्कार कर दिया। वनमंडल अधिकारी डाबर ने बताया कि जंगल से सटे खिवनी वन अभ्यारण होने की वजह से बाघ लाड़कुई तक आ रहे हैं। ग्रामीणों ने एक बाघिन के साथ दो शावकों को भी देखा है। इसके लिए वन अमला जंगलों में सर्चिंग कर रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें