फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल: ऑक्सीजन कंसनट्रेटर्स-बेड लगाया, शुरू किया मरीजों का इलाज, इन तीन गांवों ने पैसे जोड़कर किया कमाल

Fri, 30 Apr 2021 04:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बालाघाट के तीन गांवों में ग्रामीणों के प्रयास से हॉस्टल को कोविड केंद्रों में तब्दील कर दिया गया है। यहां पर कोरोना मरीजों का विधिवत इलाज किया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि मरीजों के इलाज का खर्च पूल मनी से हो रहा है।
विज्ञापन
बालाघाटमें पूल मनी से चल रहा कोविड अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण दिन ब दिन विकराल रूप धारण करता जा रहा है। राज्य में बीते 24 घंटे में 12762 नए मरीज मिले हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से  अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड और दवाएं कम पड़ने लगे हैं। हालांकि प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव मदद करने का भरोसा दिया जा रहा है, लेकिन स्थिति बेकाबू होती जा रही है। ऐसे में मध्य प्रदेश का नक्सल प्रभावित जिला बालाघाट ने एक अनूठा प्रयास शुरू किया है। बालाघाट के तीन गांवों में ग्रामीणों के प्रयास से हॉस्टल को कोविड केंद्रों में तब्दील कर दिया गया है। यहां पर कोरोना मरीजों का विधिवत इलाज किया जा रहा है। खास बात यह है कि मरीजों के इलाज का खर्च पूल मनी से हो रहा है। यानी ग्रामीणों ने आपस में राशि इक्ट्ठा कर कोविड अस्पतालों की शुरुआत और मेडिकल उपकरणों की खरीदारी की है।

विज्ञापन


ग्रामीणों की पहल से चल रहे हैं कोविड केंद्र
इन केंद्रों पर दिन में दो बार सरकारी डॉक्टर भी अपनी सेवा दे रहे हैं।  स्थानीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों का भी इस ’DIY अस्पतालों’ को समर्थन मिल रहा है। ग्रामीणों की इस नेक पहल की चर्चा चारों ओर हो रही है। जिले के कई गांव इसके नक्शेकदम पर चल रहे हैं।  दरअसल, लालबर्रा तहसील में कुछ हफ्ते पहले एक व्यापारी अपनी बेटी को इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचा था, लेकिन अस्पताल में सुविधा नहीं होने से वह काफी दुखी हुआ।

मध्य प्रदेश में बढ़ रहा कोरोना 
उसने अपने मन में ठाना कि आने वाले वक्त में गांव में लोगों की मदद से हेल्थ सेंटर चलाएंगे। उसी का परिणाम है कि तीन गांवों में पूल मनी के जरिए कोविड केंद्रों का संचालन हो रहा है। गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 5,50,927 तक पहुंच गई है। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 95 लोगों की जान जा चुकी है। मरने वालों का आंकड़ा 5,519 के पार पहुंच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें