फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रायसेन में तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Mon, 22 Jul 2024 09:05 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन

सार

MP News: रायसेन में एकर दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां खेत में खुदे तालाब में डूबने से तीन मासूम बालकों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायसेन के गैरतगंज तहसील अंतर्गत ग्राम वेलना गढी में खेत में खुदे तालाब में डूबने से तीन मासूम आदिवासी बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह तीनों बच्चे हर रोज की तरह आज भी खेत मे बने तालाब नुमा गहरे गड्ढे में नहाने गये हुए थे, जोकि गहरे पानी मे चले गए और तीनों मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गैरतगंज तहसील मुख्यालय से लगभग 15 किमी दूर ग्राम वेलना गढ़ी के तीन मासूम खेत में खुदे तालाब में नहाने के लिए गये हुए थे। चब ये हादसा घटित हो गया। इस हादसे में सुहैल आदिवासी (7), सुमित आदिवासी (8) पिता बलवीर आदिवासी, उमा (10) पिता रूपसिंह आदिवासी शामिल है। मृतक बच्चे आपस में एक ही परिवार से हैं जोकि नहाने गये हुए थे।

बताया जा रहा है कि ग्राम के ही निवासी राजू आदिवासी के खेत में शासकीय योजना खेत तालाब के तहत यह गड्ढा खोदा गया था, जिसमें बच्चे अक्सर बच्चे नहाने जाया करते थे। फिलहाल मृतक मासूमों को नगर के सिविल हॉस्पिटल लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना मे लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें