फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: तीन बाइक सवार टकराए, हादसे में पिता-पुत्र की मौत, झाड़ फूंक कराने जा रहे थे

Thu, 29 Sep 2022 07:35 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा चौरई मार्ग पर एक सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। हादसा तीन बाइक के आपस में टकराने से हुआ।
विज्ञापन
हादसे में घायल लोग अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा चौरई मार्ग पर बुधवार को तीन बाइक सवार आपस में टकरा गए। हादसे में पिता पुत्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक पिता पुत्र झाड़ फूंक कराने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार झाड़ फूंक कराने जा रहे एक युवक को एक बाइक और स्कूटी ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक और उसके बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक में बैठी उसकी पत्नी और एक अन्य बेटा बुरी तरह से घायल हो गया, वहीं सामने से आ रही बाइक और स्कूटी सवार भी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीआई के मुताबिक घटना बुधवार दोपहर की है।
विज्ञापन


अमरवाड़ा निवासी शुभम यादव (25) अपने बेटे प्रिंस यादव (2),  प्रियांश यादव (4) और पत्नी क्षमा यादव (20) साल के साथ झाड़फूक  कराने बाइक से सनटोला जा रहा था, तभी अचानक चौरई मार्ग पर किसनटोला की तरफ से आ रहे बाइक सवार कमलेश वर्मा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे शुभम बाइक समेत नीचे गिर गया, वहीं कमलेश के पीछे से स्कूटी से आ रहे उसके एक रिश्तेदार ने भी उसे टक्कर मार दी हादसे में शुभम यादव एवं उसका दो वर्षीय पुत्र प्रिंस  की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी क्षमा यादव और प्रियांस यादव समेत विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार कमलेश वर्मा, उसके पीछे बैठी रूकमणी और स्कूटी सवार बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले को जांच में लिया है। 

पुलिस के मुताबिक शुभम का पूरा परिवार बाइक से किसनटोला जा रहा था तभी हादसे का शिकार हो गए।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुभम यादव को टक्कर मारने वाले कमलेश वर्मा की बाइक काफी तेज गति में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें