फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: दर्दनाक हादसे में तीन बैंक कर्मियों की मौत, दो घायल, सामने से आ रही कार को बचाने में हुआ हादसा

Sat, 09 Oct 2021 04:05 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुलिस के मुताबिक, कार की रफ्तार तेज होने की वजह से यह घटना घटी हादसे के बाद परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि पांच बैंककर्मी छुट्टी मनाने इंदौर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दर्दनाक हादसा हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में रफ्तार का कहर दिखा। छुट्टी में घूमने इंदौर आ रहे तीन बैंक कर्मियों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।जाम गेट के पास हुए हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई। इसमें दो लोग घायल भी हो गए। जानकारी के मुताबिक,  सूरज, विपिन, अक्षित, प्रतीक व अभियान शुक्रवार की देर रात  छुट्टी मनाने के लिए कार से इंदौर जा रहे थे। इंदौर के जाम गेट के पास सामने से एक तेज गति से कार आ रही थी। कार को बचाने के चक्कर में बैंककर्मियों की कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में अक्षत, विपिन व सूरज की मौत हो गई। तीनों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी थे। प्रतीक व अभियान घायल हैं।

विज्ञापन


दो बैंक कर्मचारियों की घटनास्थल पर मौत
हादसा इतना जोरदार था कि अक्षित और विपिन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सूरज की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं प्रतीक और अभियान को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बताया जा रहा है कि कार की गति तेज थी, जिस कारण सामने से आ रही कार को बचाने में चालक ने संतुलन खो दिया और कार पुलिया से टकरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें