फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भगवान जागेश्वर नाथ ने खेली फूलों की होली, रंग के त्योहार पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे बांदकपुर धाम

Wed, 08 Mar 2023 07:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

जागेश्वर नाथ धाम के प्रबंधक राम कृपाल पाठक ने बताया कि होली का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। देश में 13वें  ज्योतिर्लिंग के रूप में विख्यात भगवान जागेश्वर नाथ के साथ होली खेलने के लिए सुबह से ही हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
होली के पर्व पर हजारों श्रद्धालु जागेश्वर धाम पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर धाम में जागेश्वर नाथ भगवान ने फूलों की होली खेली। होली के पर्व पर हजारों श्रद्धालु जागेश्वर धाम पहुंचे थे और भगवान शिव के साथ फूल और गुलाल के साथ होली खेली। 

विज्ञापन




बुधवार सुबह से ही मंदिर परिसर में फाग उत्सव की शुरुआत की गई थी।  भगवान के पट खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान को जल अर्पित किया और उनके साथ होली का पर्व मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रबंधक राम कृपाल पाठक ने बताया कि हर साल जागेश्वर धाम बांदकपुर में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। देश में 13वें  ज्योतिर्लिंग के रूप में विख्यात भगवान जागेश्वर नाथ के साथ होली खेलने के लिए सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए थे। श्रद्धालु के आने का क्रम  शाम तक जारी रहा। इस दौरान भगवान का फूलों से विशेष शृंगार भी किया गया। भगवान के दर्शन करने के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें