फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: गणतंत्र दिवस पर छिंदवाड़ा शहर में नहीं मिलेगी भारी वाहनों को एंट्री, जानिए कैसा रहेगा ट्रैफिक

Fri, 26 Jan 2024 08:09 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

गणतंत्र दिवस पर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 06 बजे से रात्रि 12 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा शहर में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पुलिस विभाग ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था बनाई है। इसके अनुसार लोगों को ट्रैफिक नियम का पालन करना होगा। परेड ग्राउंड में परेड एवं सास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें शहर के स्कूल कॉलेजों के विद्यार्थी तथा नागरिकगण आएंगे, जिससे मार्गों पर अत्यधिक भीड़ की स्थिति रहेगी। 

विज्ञापन


इस हेतु आमजनों एवं बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से 26 जनवरी को शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 06 बजे से रात्रि 12 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इस मार्ग को किया गया डायवर्ट
शहर से सिवनी की ओर एवं नरसिंहपुर जाने वाले वाहनों को बस स्टैंड जेल तिराहा- सत्कार तिराहा होते हुए परासिया नाका रेस्ट हाउस होते हुए। खजरी चौक से लाल बाग तरफ से होकर पाटनी पेट्रोल पंप से सिवनी, नरसिंहपुर की ओर जाएगे। स्कूल बस एसबीआई के सामने बच्चों को गेट नं. 03 के पास उतारकर स्कूली बस हॉकी ग्राउंड में पार्किंग करेंगे। इसी प्रकार नागपुर की ओर से आने वाले वाहन सत्कार होकर बी.एस.एन.एल. से बस स्टैंड की ओर जा सकेंगे किसी भी स्थिती में जेल तिराहा एवं अमित ठेंगे तिराहा तक नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसी रहेगी पार्किंग व्यवस्था
पार्किंग 01 
बास्केटबॉल ग्राउण्डः व्हीआईपी एवं मुख्य अतिथियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था मंच के पीछे वास्केटबाल ग्राउंड पर की गई है।

पार्किंग 02 
हॉकी ग्रउंड पुलिस लाइन परिसरः आमंत्रित आगंतुक, आमजनों एवं स्कूली बच्चों को कार्यक्रम में लाने ले जाने में लगे वाहनों/बसों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था पुलिस लाइन परिसर हॉकी ग्राउंड में रहेगी।

पार्किंग 0.3 
जिमनेशियम के सामने लाइन परिसर: अन्य आगंतुकों 02 पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था पुलिस लाइन परिसर जिमनेशियम के सामने रहेगी।

आगंतुकों हेतु प्रवेश व्यवस्था
प्रवेश व्दार गेट नं. 01 पुलिस लाइन मेन गेट- इस गेट से व्ही.आई.पी. विशिष्ट अतिथि, पासधारी व्यक्तियों को प्रवेश दिया जाएगा।
प्रवेश द्वार गेट नं. 02 पुलिस पेट्रोल पंप के बाजू इस गेट से आम नागरिकों के प्रवेश की व्यवस्था रहेगी।
प्रवेश द्वार गेट नं. 03 इंडियन कॉफी हाउस के बाजू इस गेट से स्कूली बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश द्वार गेट नं. 04 DIG ऑफिस के बाजू आम नागरिकों के प्रवेश की व्यवस्था रहेगी।

झांकी प्रवेश व्यवस्था
गणतंत्र कार्यक्रम में शामिल होने वाली समस्त झाकियां देव होटल तिराहा से मुखी हनुमान मंदिर के सामने से पुलिस लाइन में प्रवेश कर पुलिस अस्पताल के सामने से होते हुए परेड ग्राउंड में प्रवेश करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें