फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छात्रा को स्कूल जाने से रोकने पर जमकर हुआ बवाल, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

Mon, 25 Jul 2022 03:57 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

एक छात्रा को स्कूल जाने से गांव के कुछ युवक रोक रहे थे। आरोपियों से इस संबंध में लड़की के भाई ने बातचीत करने का प्रयास किया। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना में 6 घायल हुए है।
विज्ञापन
लड़की को स्कूल भेजने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर जिले के ग्राम बावलिया खेड़ी में गांव की बेटी को स्कूल न जाने देने पर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। जल्द ही यह विवाद मारपीट में बदल गया और काफी देर तक लाठी-डंडे चले। मारपीट की घटना के दौरान 6 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार, बावलिया खेड़ी गांव के छात्र-छात्राएं स्कूल पढ़ने के लिए जाते है। छात्राओं को स्कूल से रोकने के लिए दूसरे लोगों ने उसने कई बार मना किया। बावजूद छात्राएं नहीं मानी और स्कूल जाती रही। इसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद जल्द ही मारपीट में तब्दील हो गया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। पूरे विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में विवाद के दौरान जमकर लाठी-डंडे चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
 
घायलों ने बताया कि उनके परिवार की बालिका 16 वर्षीय लक्ष्मी मेवाड़ा स्कूल में पढ़ने जाती है। जिसे स्कूल नहीं जाने के लिए गांव के माखन कुंदन और धर्मेंद्र सिंह ने मना किया था। गांव के तीनों युवकों का बालिका से कहना था कि हमारे गांव की कोई भी लड़की पढ़ने के लिए स्कूल नहीं जा रही है, तो तुम्हें भी नहीं जाना है। इसी बात को लेकर लक्ष्मी के भाई ने गांव के तीनों लड़कों से बातचीत करने का प्रयास किया।  आरोप है कि तीनों लड़कों ने लड़की के भाई को मारा और देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने हो गए। मारपीट के दौरान नारायण मेवाड़ 55 वर्ष, अन्तर बाई 50 वर्ष, लखन परिहार 25 वर्ष, कमल मेवाड़ा 27 वर्ष और सचिन 16 वर्ष घायल हो गए। जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें