फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में 2.5 लाख पशुओं को यूआईडी टैग देने का काम पूरा 

Sun, 25 Mar 2018 07:29 PM IST
एजेंसी, इंदौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में तकरीबन 90 लाख पशुओं में से 2.5 लाख पशुओं को 12 डिजिट आधार नंबर की तरह ही यूनिक पहचान के साथ यूआईडी टैग देने के काम को पूरा कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इसका लक्ष्य दुग्ध उत्पादन में बढ़ोत्तरी करना है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनबीबीडी) की यह महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत गोजातीय थेसिस के पशुओं की कानों में यूआईडी नंबर टैग किया जा रहा है। साथ ही पशु उत्पादकता और स्वास्थ्य के लिए सूचना नेटवर्क नामक राष्ट्रव्यापी रिकॉर्डिंग तंत्र बनाने के लिए इस तरीके से गायों और भैंसों को टैग किया जा रहा है। 

मध्यप्रदेश पशुपाल संयुक्त निदेशक और आईएनएपीएच राज्य के नोडल अधिकारी गुलाबसिंह डावर ने कहा कि हमने इस महीने व्यापक पैमाने पर पशुओं को यूआईडी नंबर दिए हैं। 
विज्ञापन


पहले चरण में 40 लाख टैग वितरित किए गए हैं और 2.5 लाख पशुओं की कानों पर यूआईडी नंबर टैग कर दिए गए हैं। दूसरे चरण में मध्य प्रदेश में सभी 90 लाख पशुओं को यूआईडी नंबर दे दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें