फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: पति की मौत से दुखी पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, 30 दिन पहले बिजली गिरने से उजड़ गया था सुहाग

Tue, 12 Jul 2022 09:06 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

खंडवा जिले में पति की मौत के सदमे ने विवाहिता की जान ले ली। पति की मौत से दुखी पत्नी ने 30वें दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पति की मौत करीब 30 दिन पहले आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हो गई थी।
विज्ञापन
खंडवा में महिला ने फांसी लगाकर जान दी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में पति की मौत के सदमे ने विवाहिता की जान ले ली। पति की मौत से दुखी पत्नी ने 30वें दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पति की मौत करीब 30 दिन पहले आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हो गई थी, महिला के दो बच्चे थे, माता पिता की मौत के बाद दोनों अनाथ हो गए हैं।
विज्ञापन


मामला खंडवा के पंधाना क्षेत्र का है। सांसद आदर्श ग्राम आरुद के श्रीराम मंदिर चौक में केवलराम पटेल रहते थे। 11 जून 2022 को वह दो मजदूरों के साथ खेत पर अरबी की फसल खुदवा रहे थे। इसी दौरान बिजली गिरी और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। केवलराम की पत्नी ऊषाबाई (36) पति की मौत के बाद से तनाव में थी। वह परिवार के सदस्यों से भी बातचीत करना नहीं कर रही थी और गुमशुम रह रही थी। शनिवार रात घर में जब सब लोग सो रहे थे। इस दौरान ऊषाबाई ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला की मौत की खबर सुबह बच्चों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव की पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। केवलराम और ऊषाबाई संयुक्त परिवार में रहते थे। दंपती के दो बच्चे बेटी वैष्णवी (14 साल) और बेटा देवांश (12 साल) हैं। बच्चों को अब देवर-जेठ संभालेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें