फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: एक किलोमीटर कंधे पर लादकर ले जाना पड़ा शव, विकास पर्व के बीच नजर आई विकास की हकीकत बताने वाली तस्वीर

Sun, 30 Jul 2023 06:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में एक शव को कंधे पर लादकर चलने का मामला सामने आया है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि सड़क नहीं होने से घर तक शव वाहन नहीं पहुंच सका। स्थानीय लोग विकास की तस्वीर पर सवाल उठा रहे हैं। 
विज्ञापन
शहडोल में पहुंच मार्ग नहीं होने से शव को कंधे पर लादकर ले जाना पड़ा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शहडोल से विकास की हकीकत बताती तस्वीर सामने आई है। वो भी तब, जब प्रदेशभर में विकास की गाथा बताने के लिए जगह-जगह विकास पर्व आयोजित किए जा रहे हैं। दरअसल जैतपुर विधान सभा क्षेत्र के एक गांव में पहुंच मार्ग न होने की फजीहत मरने का बाद भी झेलने पड़ रही है। शव को घर लाने के लिए एक किलोमीटर कंधे पर लादकर ले जाना पड़ा।
विज्ञापन


बता दें कि जनपद पंचायत बुढार की ग्राम पंचायत भटिया की ढोंगी टोला निवासी सचिन बैगा कई दिनों से काफी बीमार चल था। बीते शाम को जिला हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद रविवार जो सुबह परिजन उसकी लाश निजी एंबुलेंस के सहारे उसके गांव लेकर निकले, लेकिन मृतक के घर से पहले एक किलोमीटर तक सडक के नाम पर सिर्फ दलदल होने के कारण एम्बुलेंस वहां तक नहीं जा सकी। जिसके बाद शव को परिजनों द्वारा वहां से उतारकार अपने कंधो के सहारे एक किलोमीटर का सफऱ तय कर घर तक ले गए। इस घटना ने सरकार के विकास पर्व की पोल खोलकर रख दी है। विदित हो कि अभी कुछ दिन पूर्व जैतपुर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम झींक बिजुरी में सड़क न होने की वजह से क्षेत्रीय विधायक मनीषा सिंह को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा था। अब उसी क्षेत्र से आज ऐसी शर्मसार करने वाली तश्वीर  सामने आई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें