फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: 48 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं हो सकी महिला के शव की शिनाख्त,हत्या की आशंका के चलते जांच हुई शुरू

Wed, 09 Nov 2022 11:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले में सोमवार को एक महिला का शव मिला था, लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले में सोमवार को एक महिला का शव मिला था,लेकिन 48 घंटे बाद भी महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार बायपास से नरसिंहपुर रोड पर पुलिया के पास झाड़ियों में महिला का शव मिला था। संदिग्ध अवस्था में मिले महिला के शव को लेकर पुलिस आसपास के थानों की मदद से गुमशुदा महिलाओं के जरिए पहचान करने में जुटी है। बुधवार को पीएम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन



बता दें, सोमवार को ग्राम लकड़ाई जम्होड़ी से लगे बोहना पुलिया के पास सोमवार को एक महिला का शव मिला था। जिसकी उम्र 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट के अनुसार मौत करीब 8 से 10 दिन पूर्व होने का अनुमान है। मृतका की पहचान नहीं होने की वजह से मंगलवार को भी शव को शवगृह में सुरक्षित रखा गया है। बुधवार को पीएम के बाद रिपोर्ट के आधार पर ही कारणों का खुलासा हो सकेगा। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हत्या मानकर जांच कर रही है। आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें