लूट की घटना को अंजाम देना वाला आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
कटनी जीआरपी ने लूट और जेब कतरी करने वाले आरोपी को मुड़वारा स्टेशन के अंदर से गिरफ्तार किया है। हालांकि आरोपी के अन्य 4 साथी पुलिस को देख भाग निकले। वहीं जीआरपी प्रभारी ने पकड़े गए एक आरोपी से डेढ़ लाख कीमती सोने के जेवरात बरामद किए है। आपको बता दें कि पकड़ा गया आरोपी सागर जिले का रहवासी है, जिसपर 8 अलग-अलग प्रकरण दर्ज बताए गए।
टीम ने की घेराबंदी
वहीं आरोपी जेब कतरी के लिए ट्रेन से उतरा ही था कि जीआरपी टीम की नजर पड़ते ही 5 आरोपी भाग निकले। हालांकि जीआरपी की टीम ने घेराबंदी कर एक आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है। जिसका नाम जगदेव रजक बताया गया है, आरोपी से पुलिस पूछताछ ने बताया कि उसके द्वारा बरौनी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में सोने चांदी के जेवरात की लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।
4 आरोपी भाग निकले
जिसे पुलिस ने जब्त करते हुए आज न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वहीं मामले का खुलासा करते हुए जीआरपी प्रभारी अरुणा वाहने ने बताया की मुखबिर की सूचना पर मुड़वारा स्टेशन से चोरी लूट के आरोपी को पकड़ा है, हालांकि 4 आरोपी भाग निकले जिनकी तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपी से 1 लाख 46 हजार का मशरूका बरामद किया गया।