फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर में स्ट्रीट डॉग्स का आतंक: घर के बाहर खेल रही ढाई साल की बच्ची को घसीटकर ले गए, जगह-जगह काटा, इलाज जारी

Wed, 27 Apr 2022 01:08 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में घर के बाहर खेल रही एक ढाई साल की बच्ची को करीब आधा दर्जन कुत्तों ने घर के सामने से घसीटकर 500 दूर फीट ले जाकर नोचा-घसोटा। बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर फैला है कि यहां घर के बाहर बच्चों का खेलना भी दूभर हो गया है। हाल ही में एक ढाई साल की बच्ची को कुत्तों द्वारा बेरहमी से काटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ढाई साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी करीब आधा दर्जन कुत्ते उसे घर के सामने से 500 फीट तक घसीटते हुए ले गए। कुत्तों ने मासूम बच्ची को पूरे शरीर में जगह-जगह काटा। फिलहाल बच्ची को जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


बच्ची बिट्टो के पूरे शरीर में दो दर्जन से भी ज्यादा जख्म हो गए हैं। बिट्टो के मामा विनोद आदिवासी ने बताया कि उसके बहनोई रामस्वरूप आदिवासी अपने परिवार सहित हाल ही में उत्तरप्रदेश के कानपुर में रहकर मजदूरी फैक्ट्री में काम करते हैं, जहां तड़के सुबह 6:30 बजे कमरे के बाहर  बिट्टो खेल रही थी, तभी वहां घूम रहे 4-5 आवारा कुत्तों ने बिट्टो को काट लिया, कुत्ते उसे घर के बाहर से  काटते-नोचते हुए घसीटकर 500 फीट दूर तक उठा ले गए, बच्ची के रोने और चीखने की आवाज सुनकर व्यक्ति ने कुत्तों को भगाया।  बच्ची के प्राथमिक इलाज के बाद उसे गृह जिले छतरपुर के गृह ग्राम कर्री लाये, जहां से उसे जिला अस्पताल छतरपुर रैफर किया गया। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें