फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर बच्चों को दिखा रहे थे अश्लील क्लिप

Sat, 28 Sep 2013 01:02 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ जहां पूरी दुनिया गुरू-शिक्षक के रिश्ते को पूजती हैं वहीं दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में दो शिक्षकों ने इस रिश्ते को दागदार किया है।
विज्ञापन


भोपाल से 650 किलोमीटर दूर अनूपपुर के एक सरकारी स्कूल में दो शिक्षकों को अपने छात्र, छात्राओं को अश्लील क्लिपिंग दिखाने के मामले में निलंबित किया गया है।

यह पूरा मामला तब सामने आया जब कुछ बच्चों ने अपने माता-पिता से इस बारे में शिकायत की। इसके बाद अभिभावकों की शिकायत पर स्कूल प्रशासन ने इस मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सराकारी स्कूल के दो शिक्षक दिलीप पटेल और राम खिलावन कोल ने क्लास में बच्चों को अश्लील क्लिपिंग दिखाई। दोनों शिक्षकों ने लड़कियों को क्लास में बैठकर ये क्लिपिंग देखने के लिए मजबूर भी किया।

जिला कलेक्टर नंद कुमार के मुताबिक दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है और पुलिस इस मामले में अपनी जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें