फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैट में तपिश ने भोपाल से किया टॉप

Thu, 10 Jan 2013 02:54 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमन एडमिशन टेस्ट के परिणामों में भोपाल से तपिश सक्सेना ने परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है। तपिश ने परीक्षा में 99.87 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किये हैं। यहां की श्रुति मेहता ने 99.77 पर्सेंटाइल प्राप्त किये हैं।
विज्ञापन


भोपाल में करीब 15 विद्यार्थियों ने 99 पर्सेंटाइल से ज्यादा स्कोर किया है। लगभग 30 विद्यार्थियों ने 98 से लेकर 99 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल कियें हैं।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और टॉप-बी स्कूल्स में दाखिला की चाह रखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह एक्जाम करियर का टर्निंग पाइंट साबित होता है। कैट में अधिक पर्सेंटाइल आने के बावजूद भी सेक्शनल कट ऑफ काफी महत्वपूर्ण होती है। यह कट ऑफ दाखिले का आधार बनती है।

कुछ आईआईएम परर्सेंटाइल 99 से अधिक होने पर भी दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट देखते हैं, ऐसे में यह कहना मुश्किल होता है कि ज्यादा स्कोर के बावजूद आईआईएम में दाखिला होगा या नहीं। इंजीनियरिंग से लेकर नॉन-इंजीनियरिंग फील्ड के विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए ग्रेजुएशन के साथ ही तैयारी शुरू कर देते हैं। हालांकि पिछले सालों की तरह इस साल भी इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स का कैट में दबदबा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें