फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: सात जिलों के कलेक्टरों सहित 17 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

Sun, 07 Jun 2020 01:55 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश सरकार ने सात जिलों के कलेक्टरों एवं इंदौर संभाग के कमिश्नर सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 17 अधिकारियों के शनिवार देर रात तबादले किए हैं।

विज्ञापन

मध्यप्रदेश सरकार के आदेश के अनुसार आलोक कुमार सिंह को धार जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है, जबकि इलैयाराजा टी. को रीवा जिले का कलेक्टर, वेदप्रकाश को नरसिंहपुर जिले का कलेक्टर, अनिल कुमार खरे को मंडला जिले का कलेक्टर, चन्द्रमौलि शुक्ला को देवास जिले का कलेक्टर, राजीव रंजन मीना को सिंगरौली जिले का कलेक्टर और अवधेश शर्मा को आगर-मालवा जिले का कलेक्टर बनाया गया है।


वहीं, इंदौर संभाग के कमिश्नर आकाश त्रिपाठी (1998 बैच के आईएएस अधिकारी) का तबादला कर उन्हें प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड जबलपुर तथा पदेन सचिव, ऊर्जा विभाग बनाया गया है, जबकि उनके स्थान पर 1999 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. पवन कुमार शर्मा इंदौर संभाग के नए कमिश्नर होंगे। शर्मा नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर में आयुक्त (फील्ड) थे।
विज्ञापन


आदेश के अनुसार डॉ. श्रीकांत पांडेय को देवास जिले के कलेक्टर पद से हटाकर अपर सचिव मध्यप्रदेश बनाया गया है, जबकि श्रीकांत बनोठ को धार जिले के कलेक्टर से हटाकर उप सचिव मध्यप्रदेश बनाया गया है।

मंडला जिले के कलेक्टर जगदीश चंद्र जटिया अब उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन होंगे, जबकि नरसिंहपुर जिले के कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना का स्थानांतरण कर उप सचिव मध्यप्रदेश शासन का जिम्मा सौंपा गया है।

रीवा जिले के कलेक्टर बसंत कुर्रे अब उप सचिव मध्यप्रदेश शासन होंगे, जबकि सिंगरौली जिले के कलेक्टर वी.एस. चौधरी कोलसानी का तबादला कर उन्हें भोपाल नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।

भोपाल नगर निगम के आयुक्त बी. विजय दत्ता को अब उप सचिव मध्यप्रदेश शासन का जिम्मा दिया गया है, जबकि आगर-मालवा जिले के कलेक्टर संजय कुमार का तबादला कर उप सचिव मध्यप्रदेश शासन बनाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें