फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण: न्यायाधीशों ने बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं, जेलर को कोविड के संबंध में बेहतर प्रबंधन के निर्देश दिए

Thu, 20 Jan 2022 03:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिला जेल का न्यायाधीशों ने आकस्मिक निरीक्षण किया। बंदियों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याएं सुनी और जेल अधीक्षक एवं चिकित्सक को बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
Chhatarpur: न्यायाधीशगणों ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिला जेल का न्यायाधीशों ने आकस्मिक निरीक्षण किया। बंदियों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याएं सुनी और जेल अधीक्षक एवं चिकित्सक को बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण छतरपुर हृदेश श्रीवास्तव ने न्यायाधीशगणों के साथ जिला जेल का बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण किया, जहां जेल अधीक्षक एवं चिकित्सक से कोविड-19 संक्रमण के उपचार एवं बेहतर प्रबंधन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए।

जेल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में बंदियों के लिए मुहैया निशुल्क विधिक सहायता के साथ-साथ बंदियों के अधिकार एवं अपील के अधिकार की जानकारी दी गई। न्यायाधीश द्वारा बंदियों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याएं सुनी गई और निराकृत हो सकने वाली समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण दल में विशेष न्यायाधीश एसएस परमार, सचिव एवं जिला न्यायाधीश अनिल कुमार पाठक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रविकांत सोलंकी, जिला रजिस्ट्रार राजू सिंह डाबर भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें