देशभर में ट्रक से सफर करने वाली योगिता को इस काम से काफी मदद मिली है। योगिता ना केवल हिंदी, बल्कि अंग्रेजी, गुजराती, मराठी और तेलुगू भी काफी अच्छे से बोल लेती हैं।
योगिता का जीवन हमेशा से ऐसा नहीं था। साल 2003 में उनके पति राजबहादुर रघुवंशी की सड़क हादसे में मौत हो गई। योगिता के पति के अंतिम संस्कार में आते वक्त उनके भाई की भी एक हादसे में रास्ते में ही मौत हो गई।