फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: लड़की के साथ खनियाधाना थाना प्रभारी का अश्लील वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

Sat, 28 Jan 2023 09:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश

सार

खनियाधाना की रहने वाली एक लड़की के साथ थाना प्रभारी तिमेश छारी का अश्लील वीडियो वायरल हो गया था। खनियाधाना थाना प्रभारी का यह अश्लील वीडियो शिवपुरी एसएसपी राजेश सिंह चंदेल के पास तक पहुंच चुका था जिसके बाद उन्होंने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
एसएसओ तिमेश छारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना प्रभारी का एक अश्लील वीडियो वायरल हो गया था। इस मामले में एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने खनियाधाना थाना प्रभारी तिमेश छारी को लाइन हाजिर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में उनके खिलाफ एक शिकायत भी आई थी। शिकायत के बाद एसएसपी ने थानेदार को लाइन हाजिर किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खनियाधाना की रहने वाली एक लड़की के साथ थाना प्रभारी तिमेश छारी का अश्लील वीडियो वायरल हो गया था। खनियाधाना थाना प्रभारी का यह अश्लील वीडियो शिवपुरी एसएसपी राजेश सिंह चंदेल के पास तक पहुंच चुका था। 

एसएसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि खनियाधाना थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया है। थाना प्रभारी का एक वीडियो सामने आया था। उसमें थाना प्रभारी एक युवती के साथ अश्लील वार्तालाप करते हुए दिखाई दे रहे थे। उस वजह से हमने थाना प्रभारी तिमेश छारी को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें