फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: बेटे ने घर से चुराए सात हजार रुपये, पिता ने बड़े पुत्र के साथ मिलकर पीटा, मौत

Sun, 14 Jun 2020 02:25 PM IST
आसिम खान पीटीआई, भोपाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

ग्वालियर में अपने घर में कई बार चोरी करने से नाराज एक पिता ने अपने बड़े बेटे के साथ मिलकर अपने 18 वर्षीय छोटे बेटे की पेड़ से बांधकर रविवार को जमकर पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई  पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


झांसी रोड थाना इलाके के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) रत्नेश तोमर ने बताया, यह घटना विक्की फैक्टरी इलाके की है। यहां पर राजेन्द्र गौड़ अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका छोटा बेटा आदतन चोर है और घर में कई बार चोरी कर चुका है। 

उन्होंने कहा कि रविवार को भी सुबह उसने करीब सात हजार रुपये चुराए। इससे उसके पिता नाराज हो गए। तोमर ने बताया कि इसके बाद राजेन्द्र ने अपने बड़े बेटे चंदू के साथ मिलकर छोटे बेटे को पकड़ा और घर के पास ही एक पेड़ से बांधकर जमकर उसकी पिटाई की। 
विज्ञापन


दोनों ने मिलकर कपिल की इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई।  उन्होंने कहा कि इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों राजेन्द्र और चंदू को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें