भाजपा के कार्यक्रम में उड़ी सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के सागर जिले में शनिवार को भाजपा द्वारा आयोजित उसकी पार्टी में शामिल होने वाले एक कार्यक्रम में सामाजिक दूरी के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। इस दौरान मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच इस तरह की घटनाएं लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। सूबे में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 10 हजार से ज्यादा हो गए हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अभी तक 440 से ज्यादा लोगों ने इस वायरस से अपनी जान गंवाई है।
इससे पहले भी, मध्यप्रदेश में भाजपा नेता द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सामाजिक दूरी के नियमों की अवहेलना की गई थी। दरअसल, इंदौर शहर में भाजपा के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन के अवसर पर राशन वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया था।
इस दौरान जमकर लूटपाट हुई थी और सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। हालांकि, बाद में पुलिस ने पूर्व भाजपा विधायक पर मामला दर्ज कर लिया।