फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में माता रानी से अनूठी अर्जियां: किसी ने लिखा - मां उससे मिलाने के लिए धन्यवाद, तो एक ने नोट प्रेस में पति की नौकरी लगाने के लिए मांगी मन्नत

Tue, 19 Oct 2021 08:05 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कई लोगों ने मन्नत के साथ माता को पत्र लिखा तो कुछ ने मनोकामनापूर्ण होने पर मां को धन्यवाद दिया। मंगलवार को भी दान पेटियों से गिनती जारी है। 
विज्ञापन
दान पेटियों में अर्जियां - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभी तक आपने दफ्तरों में पत्र लिखकर वरिष्ठ अधिकारियों से अर्जी लगाते हुए सुना या देखा होगा, लेकिन किसी मंदिर या धार्मिक कार्यक्रमों में भगवान से मनोकामना पूर्ण होने के लिए अर्जी नहीं लगाई होगी, किंतु आज हम आपको ऐसी ही खबर बताने जा रहे हैं जहां माता रानी को पत्र लिखकर गुहार लगाई गई है। माता रानी के पास कई अर्जियां पहुंची हैं। मध्यप्रदेश के देवास टेकरी के दान पेटियों में ऐसी कई अर्जियां मिली हैं।

विज्ञापन


नवरात्रि के बाद माता को आए चढ़ावे की गिनती के दौरान ये अर्जियां मिली हैं। 18 अक्तूबर को (सोमवार) छोटी माता और बड़ी माता मंदिर में दान पेटियों को खोला गया। एक अर्जी में लिखा गया कि मां उससे मिलवाने के लिए थैंक्यू, दूसरी अर्जी में लिखा गया कि हे मां नोट प्रेस में मेरे पति की नौकरी लग जाए । काउंटिंग मंगलवार शाम तक ही पूरी हो पाएगी। 

सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में गिनती
नवरात्रि के समापन के बाद सोमवार को माता टेकरी पर दोनों माता मंदिरों की दान पेटियों में आए चढ़ावे की गिनती शुरू हुई। सुबह करीब 10 बजे मंदिर प्रांगण में 85 पटवारियों ने पेटी खोलकर चढ़ावे को गिनना शुरू किया। तहसीलदार पूनम तोमर ने बताया कि हमने छोटी माता की सभी 7 दान पेटी खोली है। इसके अलावा बड़ी माता की एक मेन दान पेटी खोलकर गिनती की गई है। गिनती करने वाली जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


ज्यादा राशि आने की उम्मीद
इमसें नकदी के साथ कुछ जेवरात भी निकले हैं, जिसमें चांदी के हार, त्रिशूल समेत कई चीजें शामिल हैं।  इसके अलावा इंडोनेशिया का एक नोट भी दानपेटी में मिला। कई लोगों ने मन्नत के साथ माता को पत्र लिखा तो कुछ ने मनोकामनापूर्ण होने पर मां को धन्यवाद दिया। सोमवार को खोली गई दानपेटी में नकदी के अलावा पायल, बिछिया और इंडोनेशिया का एक नोट भी मिला है। इस बार दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक थी। ऐसे में दान राशि भी अधिक आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें