फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: डामर में उलझे सांप को सर्पमित्र ने बचाया, तीन घंटे की मेहनत के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

Fri, 28 Oct 2022 09:27 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में एक सांप डामर से भरे ड्रम में जा घुसा और पूरी तरह से डामर में चिपक गया, मामले की सूचना मिलने के बाद सर्पमित्र ने सांप की जान बचाई और उसे जंगल में छोड़ा
विज्ञापन
डामर में लिपटे सांप की जान बचाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में एक सांप डामर से भरे ड्रम में घुस गया,  जिससे उसकी जान पर आफत आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सर्पमित्र को इसकी सूचना दी, जिसके बाद सर्पमित्र ने तीन घंटे मेहनत कर सांप की जान बचाई और उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला बुधवार का है। सुभाष वार्ड में सड़क किनारे एक डामर से भरा ड्रम रखा हुआ था, जहां पर एक सांप मेढ़क का शिकार करने के दौरान ड्रम में घुसा इस दौरान वह डामर में बुरी तरह से फंस गया, सांप को ड्रम में फंसकर तड़पता देख मौके पर मौजूद लोगों ने सर्पमित्र अमित संभारे को फोन किया, जिसने मौके पर पहुंचकर सांप का रेस्क्यु किया और जान बचाई।

ऑयल और थिनर से डामर साफ किया
सर्पमित्र अमित संभारे ने चर्चा के दौरान बताया कि सांप का रेस्क्यू करने जब वह मौके पर पहुंचे तो सांप का मुंह छोड़कर पूरा हिस्सा डामर में लिपटा हुआ था, ऐसे में सांप की जान बचाना काफी मुश्किल था, ऐसे में उन्होंने कड़ी मशक्कत कर अपने भाई की मदद से सांप को बाहर निकाला और उसके शरीर पर ऑयल और थिनर लगाकर डामर को अलग किया और सांप की जान बच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें