फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: वर्ल्ड कप मैच पर सट्टा लगवाने वाला बुकी पकड़ा गया, 26 हजार रुपये और पांच मोबाइल फोन जब्त

Fri, 28 Oct 2022 07:49 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर में ऑनलाइन सट्टा खेलने और खिलाने वाले एक बुकी को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 26 हजार रुपये नकद एवं पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए। 
विज्ञापन
पुलिस द्वारा बुकी के पास से जब्त किए गए पैसे और मोबाइल फोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में वर्ल्डकप क्रिकेट के दौरान ऑनलाइन सट्टा खेलने और खिलाने वाले एक बुकी को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 26 हजार रुपए नकद एवं 5 मोबाइल फोन जब्त किए गए। वहीं 6 लाख 54 हजार रुपये  होल्ड कराए गए। पुलिस ने यह कार्रवाई उस समय की, जब वह क्रिकेट मैच पर दांव लगा रहा था।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नगर में बग्गी खाना क्षेत्र में रहने वाले मनीष राठौर उर्फ काला को पुलिस से छापा मार कार्रवाई कर पकड़ा है। पुलिस ने जब इसके घर छापा मारा तो यह मैच पर खुद भी दांव लगा रहा था और लोगों के साथ मैच पर फोन पे के माध्यम से लेनदेन भी कर रहा था। पुलिस ने इसके पास से लगभग पौने सात लाख का हिसाब- किताब जब्त किया है, वहीं, करीब 26 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। सट्टा कार्य में उपयोगी पांच मोबाइल भी जब्त हुए हैं। पुलिस ने मामले में 6 लाख 54 हजार रुपये होल्ड कराए हैं।

इस संबंध में सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत ने बताया कि वर्ल्ड कप क्रिकेट में सट्टा खेलने के मामले में कार्रवाई की गई है, आरोपी से पूछताछ भी की जा रही है। पकड़े गए आरोपी पर पहले से ही 10 से अधिक प्रकरण दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें