फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को डंसकर जान जाने तक दरवाजे पर बैठा सांप

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के इंदौर में घटी इस घटना में सांप ने घर में सो रहे एक व्यक्ति को काट लिया।
विज्ञापन


पत्नी और परिवार वालों ने पीड़ित को अस्पताल ले जाना चाहा लेकिन सांप सुबह तक रास्ता रोककर दरवाजे पर बैठा रहा।

इसी बीच पति की बिगड़ती हालत देखते हुए पत्नी ने दीवार तोड़कर पति को बाहर निकाला लेकिन वह पति की जान नहीं बचा पाई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में पति की मौत हो गई।  

कैसे घटी घटना?

जानकारी के मुताबिक यह घटना इंदौर के एरोड्रम के सिंहासा गांव में हुई। यहां अर्जुन का परिवार रहता है। अर्जुन देर रात पत्नी खुशबू और दो बच्चों लड्डू व छोटू के साथ खाना खाकर सोया।

तभी एक सांप घर में घुस आया। उसने फर्श पर सो रहे अर्जुन के चेहरे और हाथ पर डंसा। हाथ पर निशान और सांप देखकर अर्जुन घबरा गया। उसकी हालत बिगड़ने लगी।

परिवार वालों ने उसे अस्पताल ले जाना चाहा तो देखा करीब 5 फीट लंबा सांप दरवाजे पर बैठा है। काफी देर तक सांप नहीं हटा तो उसने घर की कच्ची दीवार बीच में से तोड़कर पति और बच्चों बाहर निकाला।
विज्ञापन

दम तोड़ने तक नहीं माना सांप

परिजन के मुताबिक सुबह तक सांप दरवाजे पर बैठा रहा। उसे हटाने के लिए कई प्रयास किए गए लेकिन वह नहीं हटा। आखिरकार एक परिचित भगवान सिंह ने उसे मार डाला।

इसके बाद वे सांप को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। परिजन के मुताबिक अर्जुन का परिवार मूलतः धामनोद के पास देवड गांव का रहने वाला है। तीन माह पहले ही वह काम के चलते इंदौर आया था और एक ईंट-भट्टे में काम करता था।

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें