फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगरौली में नेतागिरी का रौब: TI और निगम अधिकारियों के सामने पार्षद पति देने लगा ASI को वर्दी उतरवाने की धमकी

Mon, 16 Sep 2024 11:41 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

थाने में विवाद को सुलझाने की चर्चा हो रही थी। उसी दौरान भाजपा नेता व पार्षद पति अर्जुन गुप्ता ने ASI विनोद मिश्रा को धमकी देकर बोला, तुम्हारी वर्दी उतरवा लूंगा, जिस वजह से एसआई ने अपना आपा खो दिया और सबके सामने अपनी वर्दी उतार दी।
विज्ञापन
ASI ने उतारी वर्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उर्जाधानी सिंगरौली जिले के कोतवाली थाने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर ट्रेड कर रहा है। वायरल वीडियो में थाने में टीआई और नगर निगम के अधिकारियों के सामने एक ASI अपनी वर्दी उतारते नजर आ रहा है। इस वाक्या को देखकर हर कोई भौचक रह जाता है। सोशल मीडिया में वायरल हुई वीडियो दो फरवरी 2024 का बताया जा रहा है, यानी सात महीने पुराना।

विज्ञापन


दरअसल, सात महीने पहले जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नाली निर्माण को लेकर कोतवाली थाने के ASI विनोद मिश्रा और स्थानीय लोगों के बीच विवाद चल रहा था। विवाद के बाद नगर निगम के अधिकारियों व पुलिस के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और मामले का हल निकालने के लिए सभी लोग कोतवाली थाने पहुंचे। थाने में विवाद को सुलझाने की चर्चा हो रही थी। उसी दौरान भाजपा नेता व पार्षद पति अर्जुन गुप्ता ने ASI विनोद मिश्रा को धमकी देकर बोला कि तुम्हारी वर्दी उतरवा लूंगा, जिस वजह से एसआई ने अपना आपा खो दिया और सबके सामने उतार दी अपनी वर्दी।

घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद एसपी निवेदिता गुप्ता ने थाने के ASI विनोद मिश्रा पर वर्दी फाड़ने के मामले में कार्रवाई भी हो चुकी है। लेकिन सात माह बाद अब एक बार फिर से यह मामला तूल पकड़ लिया। सोशल मीडिया में घटना का वीडियो वायरल किया गया है। फिलहाल, इस पूरे मामले पर एसपी निवेदिता गुप्ता ने थाने का सीसीटीवी फुटेज लीक करने व सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने के मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में राजनीति भी उफान पर है। एमपी कांग्रेस ने सोशल मीडिया के X हैंडल पर लिखा है कि यह सत्ता की हनक है। भाजपा के पार्षद की धमक देखिए, एक वर्दीधारी को अपनी वर्दी फाड़ना पड़ गई!! प्रदेश में पुलिसिंग का स्तर जीरो हो गया है, अपराध अनियंत्रित है, अपराधी बेख़ौफ़ और पुलिस कहीं लाचार तो कहीं दबाब में है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें