फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singrauli News: पति को बचाने के लिए खूंखार भालुओं से भिड़ गई महिला, ऐसे बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Mon, 30 Jun 2025 09:28 AM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

MP: घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, लेकिन बहादुर महिला के साहस की सभी प्रशंसा कर रहे हैं। गांव के लोग महिला की मिसाल दे रहे हैं कि संकट के समय धैर्य और साहस से बड़ी से बड़ी मुश्किल को भी हराया जा सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगरौली जिले के लंघाडोल क्षेत्र के डीगवाह गांव में रविवार को एक महिला ने अपने अर्द्धांगिनी होने का फर्ज निभाते हुए अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। जंगल में खूंखार भालुओं के हमले से अपने पति को बचाने के लिए महिला ने अपनी जान की परवाह किए बिना भालुओं से मुकाबला किया और आखिरकार उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, डिगवाह निवासी जागबली सिंह अपनी पत्नी के साथ जंगल में डोरी बीनने गए थे। इसी दौरान अचानक चार भालुओं ने जागबली सिंह पर हमला कर दिया। पति को संकट में देख पत्नी ने तुरंत पत्थर उठाए और दूर से भालुओं पर बरसाने शुरू कर दिए। महिला के लगातार पत्थर फेंकने और चिल्लाने से भालू पीछे हट गए।

पत्नी ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को भी बुला लिया। ग्रामीणों के जुटने पर भालू वहां से भाग खड़े हुए। हालांकि हमले में जागबली सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन


पढ़ें: टाइगर रिजर्व में घूमने का आज अंतिम दिन, मंगलवार से तीन महीने तक रहेगा बंद, जानें क्यों

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, लेकिन बहादुर महिला के साहस की सभी प्रशंसा कर रहे हैं। गांव के लोग महिला की मिसाल दे रहे हैं कि संकट के समय धैर्य और साहस से बड़ी से बड़ी मुश्किल को भी हराया जा सकता है।

इधर, सिंगरौली के डीएफओ अखिल बंसल ने बताया कि वन क्षेत्र में जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में ग्रामीणों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की जरूरत है। वन विभाग समय-समय पर लोगों को जागरूक करता रहता है ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें