फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singrauli News: फुल स्पीड कार से टकराने के बाद हवा में उड़ी बाइक, दिलदहलाने वाला नजारा सीसीटीवी में हुआ कैद

Thu, 31 Aug 2023 02:54 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

Singrauli News: सिंगरौली में एक बाइक तेज रफ्तार कार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद बाइक और बाइक सवार हवा में उछल गए। इलाज के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर पड़ा घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगरौली जिले में शक्तिनगर-बनारस राजमार्ग के बीना पर एक खौफनाक घटना हुई, जिसका वीडियो सामने आया है। अचानक से फुल स्पीड में सनसनाती हुई एक कार ने बाइक को टक्कर मारी। कार की टक्कर से बाइक पर सवार इंसान फुटबॉल की तरह हवा में कलाबाजियां खाता दिखा और रोड पर गिर गया। उसकी सिंगरौली जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। मंगलवार को हुआ यह हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीना में यू-टर्न लेते समय एक बाइक कार की चपेट में आ गई, जिसके बाद बाइक पर सवार व्यक्ति हवा में उछला और फिर मोटरसाइकिल के साथ कई मीटर तक घिसटता चला गया। इसके बाद कार सामने से आ रहे बुलेरो वाहन में जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार एवं कार में बैठे दंपती गंभीर घायल हो गए, जिसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि खड़िया निवासी राजेन्द्र प्रसाद (उम्र 58 वर्ष) की इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यू-टर्न लेने के दौरान बाइक सवार ने सीडिंग वाहन पर ध्यान नहीं दिया। कार तेज गति से आ रही थी और राजेन्द्र ने हेलमेट भी नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें