फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singrauli: रेप पीड़िता परिवार से राहत राशि के नाम पर 54 हजार ठगे, बदमाश ने कलेक्टर ऑफिस का अफसर बन किया था फोन

Thu, 03 Aug 2023 07:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को राहत राशि देने के नाम पर कलेक्टर ऑफिस बुलाया और 54 हजार की ठगी कर ली। मामला सिंगरौली का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में एक अलग तरह की ठगी का मामला सामने आया है। दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को राहत राशि देने के नाम पर कलेक्टर ऑफिस बुलाया और 54 हजार की ठगी कर ली। बाद में पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तो वो कोतवाली थाने पहुंचा और शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


मामला सिंगरौली जिले कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि हर्रा चंदेल में रहने वाली लड़की ने थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी राहत राशि शासन स्तर से मिलने वाली थी। इसी बात की जानकारी आरोपी को लग गई। फिर उसने ठगी करने का एक प्लान तैयार किया। दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता के पिता को फ़ोन किया- बोला मैं डीएम आफिस से अधिकारी बात कर रहा हूं, तुम्हारी लड़की का अपराध से संबंधित राहत राशि निकलने वाली है। आप 55000 रुपये लेकर कलक्ट्रेट आ जाओ। पीड़ित को भी इस बात का शक नहीं हुआ कि वह कोई अधिकारी नहीं बल्कि ठग है। इसके बाद पीड़ित परिवार का सदस्य पैसे लेकर डीएम ऑफिस के आसपास पोस्टमार्टम घर के पास पहुंच गए। ठग ने डीडी बनवाने के नाम पर 54 हजार रुपये की राशि ली और रफाचक्कूर हो गया। जिसके बाद पीड़ित को शक हुआ तो कोतवाली थाने में आकर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें