फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की खुदाई में मिले ढेरों चांदी के सिक्के

Mon, 28 Oct 2013 02:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के छिंदवाडा जिले परासिया विकासखंड में एक मकान की खुदाई में चांदी के सिक्कों से भरा एक गुल्लक मिला है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, परासिया विकास खंड के उमरेठ गांव में एक पुराने मकान को तु़ड़वाकर नए मकान की नींव के लिए रविवार शाम जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान जमीन से एक गुल्लक निकला जिसमें 75 चांदी के सिक्के निकले। ये सिक्के तीन सौ साल से ज्यादा पुराने है। इन सिक्कों में सन 1680 दर्ज है।

यह मकान फूलचंद साहू का था जिसे चुननी लाल सोनी ने खरीदा था।

गौरतलब है कि उमरेठ गांव, जिले के पुराने गांवों में से एक है। यहीं पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भूतपूर्व राज्यपाल स्वर्गीय बिशंभर नाथ पांडे का जन्म हुआ था।
विज्ञापन


1857 की क्रांति के समय जब उत्तर प्रदेश से उनके पूर्वज पलायन कर गए थे तब वह यहीं आकर रहने लगे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें