फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में कांग्रेस का प्रचार नहीं करेंगे सचिन

Sat, 26 Oct 2013 10:08 PM IST
जयप्रकाश पाराशर/भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने उस खबर का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा था कि वह मध्य प्रदेश में कांग्रेस का प्रचार कर सकते हैं। समाचार चैनलों के अनुसार सचिन ने स्पष्ट किया है कि वह किसी भी दल के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले सचिन के चुनाव प्रचार करने के संबंध में पूछे जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद गुगलिया ने कहा था कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सचिन तेंदुलकर के संपर्क में है और यदि उनका मध्य प्रदेश में प्रचार का कोई कार्यक्रम बना तो 2-3 दिन के लिए आ सकते हैं। अलबत्ता एआईसीसी ने स्टार प्रचारकों की जो सूची भेजी है, उसमें मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम तो है, लेकिन तेंदुलकर का नाम नहीं है।

गुगलिया ने 'अमर उजाला' को बताया कि अब तक उन्हें सचिन तेंदुलकर का न ही कोई कार्यक्रम मिला है और न ही पुष्टि हुई है।

उन्होंने कहा, 'मीडिया ने उनसे सचिन तेंदुलकर और राशिद अल्वी के प्रचार के बारे में पूछा था, तो उन्होंने कहा था कि तेंदुलकर आते हैं तो 2-3 दिन का उनका कार्यक्रम हो सकता है।'
विज्ञापन


उधर, राशिद अल्वी ने जरूर कहा है कि तेंदुलकर कांग्रेस के लिए काम करेंगे।

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि सचिन तेंदुलकर अच्छे बल्लेबाज है लेकिन वह राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं। इसलिए उनका कोई असर नहीं होगा।

एआईसीसी ने प्रदेश में स्टार प्रचारकों की जो सूची भेजी है, उसमें अजहरुद्दीन के अलावा 20 अन्य लोगों के नाम हैं।
 
सूची में राज बब्बर, सुशील कुमार शिंदे, सचिन पायलट, गुलाम बनी आजाद, प्रदीप जैन, सलमान खुर्शीद, अवतार सिंह भड़ाना, बेनी प्रसाद वर्मा, दीपेंद्र हुड्डा, अशोक गहलोत, सतपाल महाराज, केएल पूनिया, श्रीकांत जैना, जनार्दन द्विवेदी, जितिन प्रसाद, प्रमोद तिवारी, श्रीप्रकाश जायसवाल, प्रमोद तिवारी, जगदंबिका पाल, आरपीएन सिंह और संजय सिंह के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें