फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साला बना हैवान: शराब नहीं पिलाई तो जीजा को बेरहमी से पीटा, नाक तोड़ सीधी जिला अस्पताल पहुंचाया

Sat, 03 May 2025 06:40 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

Sidhi: अस्पताल चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मी पल मांझी ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलते ही मेडिकल लीगल केस दर्ज कराई गई है। साथ ही, पीड़ित का आवेदन लेकर मामले को संबंधित थाने को अग्रेषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिले के ग्राम बारी से पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, सूर्यमन कोल अपने घर संबंधी काम से ग्राम बारी आया हुआ था, जहां उसके साले राजकरण कोल ने उसे बुरी तरह पीट दिया।

विवाद की वजह केवल इतनी थी कि सूर्यमन ने राजकरण को शराब पिलाने से मना कर दिया था। इससे नाराज होकर राजकरण ने पहले तो कहासुनी की और फिर अचानक उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजकरण ने सूर्यमन के चेहरे पर घूंसे बरसाए, जिससे उसकी नाक टूट गई और मुंह व गाल पर गंभीर चोटें आईं। खून अधिक बहने के कारण सूर्यमन को तत्काल जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: चार साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, खाना खिलाने के बहाने लगे गया था मासूम को    

यह घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। अस्पताल चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मी पल मांझी ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलते ही मेडिकल लीगल केस दर्ज कराई गई है। साथ ही, पीड़ित का आवेदन लेकर मामले को संबंधित थाने को अग्रेषित कर दिया गया है।

फिलहाल सूर्यमन का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि एमएलसी रिपोर्ट आने के बाद मामले की पूरी जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा पर सवाल खड़े करती है, जहां नशे की आदत ने एक व्यक्ति को अपने ही रिश्तेदार पर हिंसक हमला करने को विवश कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें