फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीधी जिला अस्पताल का मुख्य द्वार भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे लोग; सांसद ने जताई नाराजगी

Fri, 02 May 2025 04:49 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

Sidhi: सांसद मिश्रा ने यह भी स्पष्ट किया कि यह निर्माण कार्य अलग से कराया गया था और इसमें इस्तेमाल की गई घटिया सामग्री ने इस दुर्घटना की नींव रखी। उन्होंने प्रशासन से घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त छज्जा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिला अस्पताल में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब हाल ही में बना मुख्य प्रवेश द्वार अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे के वक्त गेट के पास मौजूद सुरक्षाकर्मी और मरीजों के परिजन सतर्कता दिखाते हुए समय रहते हट गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, मलबे की चपेट में आकर दो मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिला अस्पताल के मुख्य द्वार के नीचे कई वाहन खड़े थे और लोगों की आवाजाही भी जारी थी। तभी अचानक छज्जा भरभराकर नीचे गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार, यह मुख्य द्वार हाल ही में अस्पताल के जीर्णोद्धार कार्य के तहत बनाया गया था। निर्माण के शुरुआती दिनों से ही इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के कुछ ही दिनों बाद गेट में दरारें दिखने लगी थीं, जिससे लोगों में भय का माहौल था।

विज्ञापन


पढ़ें: शादी से एक सप्ताह पहले ससुराल वालों ने मांगे 11 लाख रुपये और कार, युवती ने दर्ज कराई FIR

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि यह छज्जा हाल ही में बना था और इसकी निर्माण गुणवत्ता बेहद घटिया थी। मैंने आज सुबह 11 बजे खुद अस्पताल पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें