फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi: प्रशासन घर खाली नहीं करवा पाया तो BJP कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम महिलाओं से की अभद्रता, पुलिस कर रही जांच

Mon, 02 Sep 2024 10:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा मुस्लिम महिलाओं से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घर का ताला तोड़कर मुस्लिम महिलाओं से अभद्रता की है।
विज्ञापन
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घर का ताला तोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी शहर के वार्ड क्रमांक-3 में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घर में घुसकर मुस्लिम महिलाओं से अभद्रता की है। ताला तोड़कर उनके सामान बाहर फेंक दिया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, यह पूरा मामला रविवार रात और सोमवार सुबह का है। जहां भाजपा पार्टी युवा मोर्चा के महामंत्री शुभम जायसवाल अपने कई साथियों के साथ आए और रात में ताले को तोड़कर उनका सामान बाहर फेंकने लगे। जब विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई, तब वहां से वह भाग गए। इसके बाद सोमवार 12 बजे फिर से कई लड़के आए और ताले को तोड़ते हुए दिखाई दिए। फिर उनका सामान उठाकर सड़क के बीच फेंक दिया। इतना ही नहीं, बल्कि मुस्लिम महिलाएं घर पर अकेली थीं, जहां उनके साथ गाली-गलौज की गई है और अभद्रता की गई है।

हैरानी की बात तो यह है कि शनिवार को प्रशासन की टीम मौके पर गई थी। जहां उन्हें घर खाली करने के लिए कोर्ट के द्वारा आदेश हुआ था। लेकिन प्रशासन की टीम में एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी को बैरंग वापस आना पड़ा था। क्योंकि वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जहां उसके बाद बौखलाए भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपने साथियों के साथ आकर अभद्रता की है और गाली-गलौज की। साथ ही उनका सामान भी फेंक दिया है। इसके बाद उन्होंने राज्य मंत्री राधा सिंह से भी इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन


वहीं, पूरे मामले को लेकर एसडीएम नीलेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि शुभम जायसवाल के पक्ष में सिविल कोर्ट से आदेश हुआ था। जहां रफीक मंसूरी वार्ड क्रमांक-3 को घर खाली करना था। हम लोग गए तो वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके बाद हमने उस दिन खाली करना उचित नहीं समझा। समझाइस देकर हम सभी अधिकारी वापस आ गए। इसके बाद यह घटना हुई है, हम इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

इस पूरे मामले को लेकर डीएसपी मुख्यालय गायत्री तिवारी ने कहा है कि शिकायत महिलाओं के द्वारा आई है कि उनके साथ अभद्रता हुई है। हम अभी इस मामले की जांच कर रहे हैं, वीडियो वायरल की सच्चाई पता कर रहे हैं। जब राज्य मंत्री राधा सिंह से इस बारे में बात की गई तब उन्होंने यह कहा कि हम कलेक्टर और एसपी से इस मामले पर बात करते हैं। हालांकि, अभद्रता किस वजह से हुई है हम दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही कुछ कह पाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें