फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: रामपुर नैकिन सब्जी मंडी के पास दो लोगों के साथ तीन लोगों ने की मारपीट, धारदार हथियार से गले पर वार

Tue, 08 Oct 2024 03:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

सीधी के रामपुर नैकिन थाना एरिया में मारपीट का मामला सामने आया है। दो लोगों के साथ तीन लोगों ने मारपीट की है। धारदार हथियार से गले पर वार किया गया है।
विज्ञापन
घायल युवक का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में सीधी जिले की रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत रामपुर नैकिन के सब्जी मंडी के पास मंगलवार की सुबह ग्यारह बजे ग्राम घुघटा के दो लोगों के ऊपर तीन लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके बाद घायल अवस्था में छोड़कर उन्हें भाग गए। घायल व्यक्तियों के नाम अवधेश यादव और नरेंद्र यादव है, जो दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए रामपुर नैकिन अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन


घायल नरेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि हम काम करके अपने गांव जा रहे थे। तभी बाइक से तीन लोग आए और हमारा रास्ता रोक लिए। जहां मेरे साथ मारपीट की गई, जब मेरा भाई बचाने आया तो उसे धारदार हथियार से गले पर हमला कर दिया और उसके बाद हम दोनों घायल हो गए।

वहीं, पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी रामपुर नैकिन सुधांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि मारपीट करने वाले आरोपियों में सुखेंद्र यादव, शुभम कुशवाहा और दीप साहू हैं। जो घायल नरेंद्र यादव के द्वारा बताया गया है। हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें