फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi Crime: लोहे की राड से पीट-पीट कर अधेड़ की हत्या, रात को घर में सोते समय घटना को दिया गया अंजाम

Mon, 06 May 2024 07:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

सीधी जिले में लोहे की राड से पीट-पीट कर एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी गई। रात को घर में सोते समय घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी के जमोड़ी थाना अंतर्गत सुकवारी गांव में रविवार रात एक अधेड़ पर राड से हमला कर उसके सिर को चकनाचूर कर दिया गया है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर जमोड़ी थाना प्रभारी विशाल शर्मा मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं। वहीं, शव को पीएम के लिए पीएम हाउस भेजा गया है। बताया गया कि सुकवारी निवासी समयलाल कोल पिता दादू लाल कोल उम्र 40 वर्ष बीती रात अपने घर में सो रहा था। तभी अज्ञात आरोपियों द्वारा उसके सिर पर लोहे की राड से हमला कर मौत की नींद सुला दिया गया है। सुबह घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में सनाका खिंच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत संदेहियों को हिरासत में लेकर के पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें