फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: सीधी में लगातार दूसरा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर बारातियों से भरी बस पलटी; एक व्यक्ति की मौत

Tue, 27 Feb 2024 09:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

Sidhi Hindi News: सीधी में बारात से आ रही एक बस की बाइक से टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बारात वाली बस की बाइक सवारों से हुई टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में 24 घंटे के अंदर एक के बाद एक दो बस दुर्घटनाएं घटित हो गईं। ताजा घटना में एक व्यक्ति के हताहत होने की सूचना है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विज्ञापन


दरअसल, बीती रात पनवार के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थी, जिसमें करीब 15 लोग घायल हुए थे। उस हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज अभी भी जारी है। इस घटना को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि अब सीधी जिले में एक बस हादसा हो गया। जहां बारातियों को लेकर जा रही बस बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार यात्री सिर्फ घायल हुए हैं, जबकि बाइक सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
 
जानकारी के मुताबिक, शक्ति ट्रैवल्स की बस सिहावल के हिनौती से जायसवाल परिवार की बारात को लेकर दरिमाडोल आई थी। जहां से वापस बारातियों को लेकर कुसमी की तरफ से सीधी आ रही थी। इसी दौरान कुसमी थाना क्षेत्र के पोड़ी रामपुर में बस और बाइक आमने-सामने आ गए और बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जबकि चपेट में आए बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घायलों को निकटतम स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था। उसके पहले ही एक की मौत की खबर आई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, कुशमी पुलिस द्वारा राहत बचाव किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें