फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीधी में हुई सीमा हैदर जैसी लव स्टोरी, ऑनलाइन गेमिंग में नाबालिग के प्यार में पागल हुई शादीशुदा महिला

Tue, 20 Feb 2024 06:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

मध्यप्रदेश में अजब-गजब मामला सामने आया है। ऑनलाइन गेमिंग फ्री फायर खेलने के दौरान एक बच्चे की मां नाबालिग बॉयफ्रेंड से प्यार हो गया। इश्क में पागल हुई महिला बच्चे को लेकर उत्तराखंड से सीधी प्रेमी से मिलने आ पहुंची।
विज्ञापन
सीधी में हुई सीमा हैदर जैसी लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते ही नाबालिग लड़के को एक बच्चे की मां से प्यार हो गया। जहां वह महिला लगभग एक हजार किलोमीटर दूर अपने नाबालिग आशिक से मिलने घर बार छोड़कर वापस आ गई।

विज्ञापन


यह मामला लगभग दो साल पहले का बताया जा रहा है। जहां एक नाबालिग साढ़े 17 साल के युवक संदीप साकेत निवासी ग्राम देवगांव को उत्तराखंड के नैनीताल की रहने वाली पूजा राजपूत से प्यार हो गया। पूजा को एक तीन साल का बेटा भी है, जिसको लेकर वह 18 फरवरी की शाम एक हजार किलोमीटर दूर युवक के घर पहुंच गई।

जैसे ही इन सब पूरे मामले की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो संदीप के घर में लोगों का तांता सा लग गया और तरह-तरह की चर्चाएं भी होने लगीं। वहीं, युवक की मां ने इसकी जानकारी पंचायत के सरपंच को दी, जहां पंचायत के सरपंच उसके घर पहुंचकर वस्तु स्थिति का जायजा लेते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


उसके बाद रात में नाबालिग युवक और साथ में बच्चा लेकर आई महिला को सिहावल पुलिस ने पूछताछ के लिए चौकी में बुलवाया। सरपंच सहित सभी ने समझाइश दी है, जिस पर महिला अपने बच्चे को लेकर वापस उत्तराखंड लौट गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें