फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: रीवा से नागपुर का सफर फिर होगा आसान, आठ महीने बाद फिर पटरी पर उतरी रीवा-इतवारी एक्सप्रेस

Fri, 04 Apr 2025 05:13 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

पहले सप्ताह में तीन दिन चलने वाली यह ट्रेन अब सप्ताह में चार दिन चलेगी। ट्रेन को फिर से शुरू कराने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने लगातार प्रयास किए थे। अब यह ट्रेन 13 प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए 9 घंटे 40 मिनट में रीवा से इतवारी पहुंचेगी। 
विज्ञापन
रीवा इतवारी ट्रेन की फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा और नागपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आठ महीने के लंबे इंतजार के बाद रीवा-इतवारी एक्सप्रेस फिर से पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार है। यह ट्रेन चार अप्रैल से दोबारा शुरू हो रही है, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। रीवा और नागपुर के बीच यात्रा को सुगम बनाने के लिए 22 फरवरी 2021 को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रीवा-इतवारी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलती थी, जिससे खासकर नागपुर में इलाज कराने जाने वाले यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिल रही थी। आठ महीने पहले रेलवे पुलों की मरम्मत के कारण इस ट्रेन का संचालन रोक दिया गया था। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों की कोशिशें रंग लाने लगीं
इस ट्रेन को फिर से शुरू कराने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने लगातार प्रयास किए। यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेल प्रशासन ने आखिरकार इस ट्रेन को पुनः शुरू करने का फैसला लिया।

ये भी पढ़ें- व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर पूछा- इसे पहचानते हैं? डाउनलोड करते ही खाते से उड़े लाखों रुपये, कैसे की ठगी?
विज्ञापन


अब सप्ताह में चार दिन चलेगी ट्रेन
रीवा रेलवे स्टेशन प्रबंधक सत्येन्द्र सिंह बघेल के अनुसार, ट्रेन नंबर 11755 और 11756 रीवा-इतवारी एक्सप्रेस अब सप्ताह में चार दिन चलेगी। यह ट्रेन शुक्रवार, गुरुवार, रविवार और मंगलवार को रीवा से रवाना होगी, जबकि सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को इतवारी से रीवा के लिए चलेगी।

ये भी पढ़ें- फिर पकड़ा गया रेत का अवैध परिवहन करता ट्रैक्टर, एसपी के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई जारी
विज्ञापन


यात्रा समय और प्रमुख स्टॉपेज
रीवा-इतवारी एक्सप्रेस रीवा से शाम 5:10 बजे रवाना होगी और 9 घंटे 40 मिनट में इतवारी पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन 13 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिसमें छिंदवाड़ा जंक्शन पर यह सबसे ज्यादा 20 मिनट तक रुकेगी। ट्रेन में 1A, 2A, 3A, 3E और स्लीपर क्लास की बोगियां होंगी, जिससे सभी श्रेणी के यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी।

यात्रियों को राहत और खुशी
रीवा-इतवारी एक्सप्रेस के दोबारा शुरू होने से यात्रियों में उत्साह है। यह ट्रेन न केवल रीवा और नागपुर के बीच की दूरी को आसान बनाएगी, बल्कि व्यापारियों, छात्रों और मरीजों के लिए भी राहतकारी साबित होगी। लंबे संघर्ष के बाद यह ट्रेन फिर से पटरी पर लौट रही है, जिससे पूरे विंध्य क्षेत्र में खुशी की लहर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें