फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: जंगली हाथियों ने मचाया तांडव, रहवासियों के घर तोड़े और अनाज भी खाए, दहशत में लोग

Thu, 03 Aug 2023 03:40 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

संजय टाइगर रिजर्व के जंगल में एक बार फिर हाथियों का झुंड पहुंच गया है। जहां कई दिन से पोड़ी रेंज के मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ बॅार्डर पर हाथी अपना ठिकाना बनाए हुए हैं। बुधवार की रात करीब दो बजे तिनगी गांव के एक आदिवासी के घर पर हाथियों ने गिरा दिया।
विज्ञापन
खेत में अनाज को नुकसान पहुंचाता हाथियों का झुंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के संजय टाइगर रिजर्व के जंगल में एक बार फिर हाथियों का झुंड पहुंच गया है। जहां पोड़ी रेंज के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ बॅार्डर पर हाथियों ने अपना ठिकाना बनाया हुआ हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात दो बजे तिनगी गांव के हाथियों ने घुसकर ताड़व मचाया।

विज्ञापन


इस दौरान गांव के एक आदिवासी के घर को अपना निशाना बनाया। घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन हाथियों के झुंड ने आदिवासी का घर का तोड़ दिया और खेतों में अनाज को नुकसान पहुंचाया है। 

दरअसल, यह पूरा मामला बुधवार रात गाजर क्षेत्र के तिनगी गांव का है। जहां रात के करीब दो बजे 12 की संख्या में हाथियों का झुंड पहुंच गया। जिसने देर रात पूरे गांव में तांडव मचाया और राधा सिंह के घर को अपना निशाना बनाया। घर को हाथियों के झुंड ने पू्री तरीके से गिरा दिया। इतना ही नहीं घर में रखे अनाज को भी खा गए। वहीं, हाथियों के आने की भनक जैसे ही परिवार को लगी तो घर में मौजूद लोगों ने अटारी पर चढ़कर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें