फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi Peshab kand: हाईकोर्ट ने कहा- NSA की कार्रवाई के संबंध में सरकारी अधिवक्ता प्राप्त करें दिशा-निर्देश

Mon, 17 Jul 2023 08:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

Sidhi Peshab kand: मध्यप्रदेश में सीधी पेशाब कांड पर हाईकोर्ट ने एक आदेश जारी किया है। कोर्ट के आदेशानुसार, एनएसए की कार्रवाई में सरकारी अधिवक्ता दिशा-निर्देश प्राप्त करें।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिले में आदिवासी व्यक्ति पर पेशाब करने वाले बीजेपी नेता के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई किए जाने को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। आरोपी की पत्नी द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि प्रकरण को राजनीतिक मुददा बनाए जाने पर उसके पति के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की गई है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमठ तथा जस्टिस विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने एनएसए की कार्रवाई के संबंध में सरकारी अधिवक्ता को दिशा-निर्देश प्राप्त करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


याचिकाकर्ता कंचन शुक्ला की तरफ से दायर की गई याचिका में कहा गया था कि उनका पति प्रवेश शुक्ला एक पार्टी का नेता है। पति द्वारा एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने का वीडियो वायरल होने के बाद इसे राजनीतिक मुददा बना लिया गया। प्रशासन द्वारा भी उसके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है। याचिका में एनएसए कार्रवाई की वैधता को चुनौती दी गई थी।

याचिकाकर्ता की तरफ से तर्क दिया गया कि उसका कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। मामले को राजनीतिक मुददा का रूप दिया गया था, जिसके कारण प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की है। एनएसए की कार्रवाई अनुच्छेद-21 का उल्लंघन है। याचिका की सुनवाई के बाद युगलपीठ ने कार्रवाई के संबंध में सरकारी अधिवक्ता को दिशा-निर्देश प्राप्त कर हाईकोर्ट को अवगत करवाने के निर्देश दिए हैं। याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता अनिरूध्द मिश्रा ने पैरवी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें