फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला का छलका दर्द, कहा- पेशाब कांड की मास्टरमाइंड हैं रीति पाठक

Sat, 11 Nov 2023 12:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

Madhya Pradesh Election 2023: सीधी पेशाबकांड को लेकर बीजेपी से निष्कासित विधायक केदारनाथ शुक्ला ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसके बहाने अपनी ही पूर्व पार्टी की सांसद और सीधी से प्रत्याशी रीति पाठक पर भी बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पेशाब कांड की मास्टरमाइंड सांसद रीती पाठक हैं।
विज्ञापन
विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला का छलका दर्द - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिले के बहुतचर्चित पेशाब कांड के बाद विधायक केदारनाथ शुक्ला का टिकट कटने से उन्होंने कुछ दिन पहले शक्ति प्रदर्शन किया था। वहीं अब उन्होंने सीधी से भाजपा की प्रत्याशी रीति पाठक पर एक बड़ा आरोप लगा दिया। उन्होंने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि पेशाब कांड की मास्टरमाइंड सांसद रीती पाठक हैं।

विज्ञापन


जनता सब जानती है
उन्होंने कहा है कि अपनी इच्छाओं के लिए उन्होंने दिल्ली में इस कदर माहौल क्रिएट किया कि मेरा टिकट कट गया और उन्हें सीधी विधानसभा सीट से टिकट मिल गया। दरअसल बयान जैसे ही यह वायरल हुआ क्षेत्रीय गलियारों में हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने ये भी कहा कि जनता सब जानती है मुझे भी सब मालूम है, इसीलिए जनता अब इसका जवाब देगी।

पार्टी ने रीति पाठक को दिया टिकट
बता दें कि लगभग 1 साल पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसमें सीधी जिले के कुंवारी के रहने वाले दशमत रावत के ऊपर इस गांव के रहने वाले प्रवेश शुक्ल ने नशे की हालत में पेशाब किया था। इसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और तत्काल NSA लगाकर प्रवेश शुक्ल के घर को भी जमींदोज कर दिया था। उसी के बाद आने वाले विधानसभा चुनाव में विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला का टिकट भी काट दिया गया और उनकी जगह मौजूदा सांसद रीति पाठक को टिकट दे दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें