सीधी जिले के मड़वास चौकी प्रभारी केदार परौहा के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम भदौरा में घेराबंदी कर एक स्कार्पियो वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।
ये भी पढ़ें:
फोन पर लाइव जाकर पिता से मांगी माफी, फिर लगा लिया फंदा, पत्नी को ठहराया मौत का जिम्मेदार
जानकारी के अनुसार, चार अप्रैल को चौकी प्रभारी मड़वास को सूचना मिली कि जनकपुर (छत्तीसगढ़) से एक सफेद रंग की स्कार्पियो (क्रमांक MP 17 CB 8327) में बड़ी मात्रा में गांजा लोड कर टमसार गोतरा की ओर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए दो टीमों का गठन किया और ग्राम भदौरा में घेराबंदी कर वाहन के आने का इंतजार किया।
ये भी पढ़ें:
472 ई-बसों का टेंडर फाइनल, वेंडर के साथ निकायों का होगा एग्रीमेंट, 6 शहरों में होगा संचालन
कुछ समय बाद संदिग्ध स्कार्पियो वाहन गोतरा की ओर से आते हुए दिखाई दी। पुलिस को देखते ही वाहन में सवार आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन हमराह स्टाफ की मदद से उन्हें मौके पर ही रोक लिया गया। पूछताछ में वाहन में सवार व्यक्तियों की पहचान ऋषिमुनि कुशवाहा (नारो, मझौली), वैभव तिवारी (गोविंदगढ़), रावेन्द्र साहू और उत्कर्ष द्विवेदी (दोनों जमोडी खुर्द, सीधी) और एक विधि विरुद्ध बालक के रूप में हुई।
ये भी पढ़ें:
अंडा सेल में रहेगा NIA का वांटेड कट्टरपंथी फिरोज, सुरक्षा कारणों से रतलाम से लाया गया भोपाल
वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को 47 किलो अवैध गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख 46 हजार रुपये आंकी गई है। साथ ही, तस्करी में प्रयुक्त सफेद रंग की स्कार्पियो कीमत करीब 10 लाख रुपये जब्त की गई। कुल जब्ती की कीमत 18 लाख 46 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 (बी) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
ये वीडियो भी देखें...