फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi: जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, दिए दिशा-निर्देश

Tue, 10 Dec 2024 10:32 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

मध्यप्रदेश के सीधी जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का वाचन निरीक्षण करने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
अजय सिंह राहुल सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिले के जिला अस्पताल में मंगलवार देर शाम करीब 6:20 बजे पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे वर्तमान चुरहट के विधायक अजय सिंह राहुल पहुंच गए। जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। साथ ही कर्मचारियों-अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सीधी के जिला अस्पताल में चुनाव जीतने के बाद उनका पहली बार दौरा हुआ, जिसके बाद अस्पताल में सिविल सर्जन, सीएमएचओ सहित विभिन्न कर्मचारी इधर-उधर भटकते हुए दिखाई दिए। जहां उन्होंने सबसे पहले मरीज से बात की और उनकी समस्याएं जाना। इसके बाद फिर व्यवस्थाओं को लेकर डॉक्टर तथा मरीज और उनके परिजनों से चर्चा की है।

ठंड से बचने की नहीं है व्यवस्था
पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे अजय सिंह राहुल ने यह बताया कि जिला अस्पताल में ठंड से बचने के लिए लोगों के पास कोई व्यवस्था नहीं है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से उन्हें कंबल तक नहीं दिया जाता है, जिसकी वजह से उन्हें अपने घर से लाए कपड़ों से ही गुजारा करना पड़ता है। कई बार मरीजों को बेडशीट भी उपलब्ध नहीं हो पाती है, जिसकी वजह से लोग अपने मरीज के साथ ठंड में भी जीवन यापन करने के लिए मजबूर हैं। स्वास्थ्य को देखते हुए मरीज कुछ भी डॉक्टर या प्रबंधन से नहीं बोलते हैं।
विज्ञापन


वहीं, इसके अलावा पीने के लिए स्वच्छ पानी भी जिला अस्पताल में नहीं है, जिसकी वजह से उन्होंने इस बात को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। जिला अस्पताल में सफाई की भी समस्याओं को लेकर उन्होंने सीएमएचओ तथा सिविल सर्जन से बात की है। सिविल सर्जन डॉक्टर दीपा रानी इसरानी ने बताया कि अचानक विधायक अजय सिंह का दौरा हुआ था। उसके बाद उन्होंने मरीजों से बातें की हैं। मरीजों की कुछ समस्याएं थी, जैसे कपड़े और पानी पीने के लिए समस्या बता रहे थे। उन समस्याओं को दूर किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें