फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मऊगंज में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमले में एक की मौत, तीन गिरफ्तार

Tue, 25 Mar 2025 10:13 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज

सार

मऊगंज जिले में लगातार हो रही हिंसक घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं। गडरा हत्याकांड के बाद अब जमीन विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊगंज जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। गडरा हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। जिले के दुअरा बिछरहटा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में 40 वर्षीय बाबूलाल साहू की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस मामले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 5 बजे गांव में साहू परिवार के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान डमरू साहू, उनके बेटे हिरन साहू और पत्नी उर्मिला साहू ने मिलकर धारदार हथियारों से बाबूलाल साहू पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  घटना की सूचना मिलते ही मऊगंज थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, झड़प में घायल लोगों को इलाज के लिए मऊगंज सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: पत्नी के खौफ में पति, कमरा बंद कर मारे चाटें, बचाने के लिए मां को बुलाता रहा युवक, की थी लव मैरिज
विज्ञापन


तीनों आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस ने हत्या के आरोपी डमरू साहू, हिरन साहू और उर्मिला साहू को तुरंत हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर विवाद किन कारणों से इतना बढ़ गया कि हत्या तक नौबत आ गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इस सीजन में पहली बार 40 डिग्री पहुंचा पारा, मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी, दो दिन बाद चलेगी लू

जिले में बढ़ रही हिंसा से लोग डरे
मऊगंज जिले में लगातार हो रही हिंसक घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं। गडरा हत्याकांड के बाद अब यह दूसरा बड़ा मामला सामने आया है, जिसने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

ये वीडिया भी देखिए...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें