फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: रेही नदी में अनियंत्रित होकर गिरा धान से भरा ट्रक, लोगों ने चालक को सुरक्षित निकाला

Sat, 22 Mar 2025 09:43 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

स्थानीय लोगों ने प्रशासन को जल्द से जल्द पुल और सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
पलटा धान से भरा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिले के कमर्जी थाना अंतर्गत रेही नदी में शनिवार शाम चार बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। धान से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया, जिससे चालक को मामूली चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ट्रक धान को लोड कर वेयरहाउस की ओर जा रहा था। तभी संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रक रेही नदी में जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर कमर्जी थाना प्रभारी पवन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

राहत कार्य में जुटी पुलिस और प्रशासन
हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तुरंत क्रेन की व्यवस्था करवाई, ताकि ट्रक और उसमें लदे धान को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। थाना प्रभारी पवन सिंह ने बताया जैसे ही सूचना मिली हम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। राहत कार्य जारी है और ट्रक को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की भूमिका
हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को जल्द से जल्द पुल और सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

सड़क सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और रखरखाव की पोल खोल दी है। ग्रामीणों के अनुसार, इस क्षेत्र में सड़क की हालत खराब है, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। प्रशासन से मांग की जा रही है कि जल्द से जल्द इस मार्ग की मरम्मत कराई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक को बाहर निकालने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें