फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: जमीन विवाद में बुजुर्ग सहित परिवार पर हमला, चार घायल, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Sat, 10 May 2025 06:39 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

पीड़ित विश्वनाथ नाई ने बताया कि न्यायालय में विचाराधीन भूमि पर साहब लाल रजक जेसीबी से सफाई करवा रहे थे। पीड़ित ने जमोड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी ज़िले के जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत चौफाल कोठार गांव में शनिवार दोपहर तीन बजे ज़मीन विवाद को लेकर मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। पीड़ित विश्वनाथ नाई (उम्र 74 वर्ष) पिता प्यारे नाई ने थाना में उपस्थित होकर जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके और साहब लाल रजक के बीच जमीन का प्रकरण सीधी तहसील न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे साहब लाल रजक जेसीबी से विवादित भूमि पर सफाई करवा रहे थे। इस पर जब विश्वनाथ नाई ने उन्हें रोका और न्यायालय में मामला लंबित होने की बात कही, तो इसी बात पर विवाद हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि साहब लाल रजक, चंद्रभान रजक और लालमन रजक ने उन्हें अपशब्द कहे और मारपीट शुरू कर दी। चंद्रभान रजक ने फावड़ा से हमला किया, जबकि साहब लाल और लालमन रजक ने डंडों से बुजुर्ग विश्वनाथ नाई को पीटा।

ये भी पढ़ें- गहनों के खाली बैग और बॉक्स लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, बोले- हमारा सब कुछ लुट गया साहब!
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर उनके नाती राहुल सेन, बेटा राजू सेन और बहू ललनी सेन बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। राहुल सेन को डंडे से मारा गया, ललनी सेन को पत्थर और डंडे से चोट पहुंचाई गई, जबकि राजू सेन पर फरूहा के बेंट से वार किया गया। घटना में विश्वनाथ नाई को सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। वहीं राहुल सेन के हाथ और घुटनों में, ललनी सेन की कमर में, और राजू सेन की कलाई, कमर और पैर में गंभीर चोटें लगी हैं। पीड़ित ने थाना जमोड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें